कबड्डी में जीनत व भाषण में आफिया रही अव्वल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हॉली मिशन पब्लिक स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुईं.

जमुई. गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को हॉली मिशन पब्लिक स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुईं. इसमें वाद-विवाद, भाषण, चेयर प्रतियोगिता, कबड्डी, कैरमबोर्ड सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकिता कुमारी प्रथम, श्रेया कुमारी द्वितीय तथा लाइबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. भाषण प्रतियोगिता में आफिया ने प्रथम, आर्यन कुमार द्वितीय तथा अनुप्रिया तृतीय स्थान प्राप्त किया. म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गुलनाज प्रथम, कृष्णा कुमार द्वितीय तथा दिनेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कैरमबोर्ड प्रतियोगिता में मो अयान प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय तथा राजलक्ष्मी तृतीय स्थान प्राप्त किया. कबड्डी प्रतियोगिता में जीनत की टीम अव्वल रही. मौके पर विद्यालय के निदेशक मो इम्तियाज आलम ने कहा कि खेल-कूद से बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है. मौके पर सचिव रुखसार तबस्सुम, प्रिंसिपल नसरा अली, वाइस प्रिंसिपल काजल कुमारी, कोऑर्डिनेटर मोना शर्मा, प्रभात कुमार, शाहनवाज आलम, सौरभ कुमार, जैना तनवीर, कशफ, नसरीन, स्नेहा, निखत, सुप्रिया कुमारी, सानिया, और रेशमा सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाए तथा अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >