युवाओं ने छठ घाट जाने वाले रास्ते को बना दिया स्वच्छ

लोक आस्था का महापर्व छठ को विधिवत संपन्न कराने के लिए युवाओं की टीम ने घाट जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई की.

गिद्धौर. लोक आस्था का महापर्व छठ को विधिवत संपन्न कराने के लिए युवाओं की टीम ने घाट जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई की. पतसंडा पंचायत के युवा समाजसेवी बबलू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने वार्ड नंबर एक के दर्जनों छठ घाट जाने वाले रास्ते पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की. एक किलोमीटर लंबे कच्चे रास्ते की साफ सफाई की गयी. वार्ड के लोगाें ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों व स्थानीय प्रशासन पर घाट सफाई में सहयोग नहीं करने पर नाराजगी जताई. वार्ड वासी बबलू सिंह, बिपिन सिंह, कुणाल सिंह ने कहा कि उलाय नदी के विभिन्न घाटों की ओर जाने वाले रास्ते पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. ऐसे में वार्ड के दर्जनों युवाओं का सहयोग ले घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर निहाल कुमार, आयुष सिंह, राणा अभिषेक, अंगद सिंह, विवेक कुमार, आर्यन चौहान, गौरव सिंह, प्रसेनजीत सिंह, लकी कुमार, जैस कुमार,आरव कुमार सहित दर्जनों वार्ड के युवा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >