सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क के द्वारपहाड़ी चौक के पास हादसा

झाझा. झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क के द्वारपहाड़ी चौक के पास रविवार की रात बोड़वा से दिग्घी बरात जाने के दौरान एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे चाचा व अन्य बरातियों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सक ने इलाज करने के बाद घायल युवक की स्थिति नाजुक देखकर उसे जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल की पहचान बांका जिला के सूईया क्षेत्र अंर्तगत पिरूआइडी गांव के रहने वाले प्रदीप यादव के रूप में हुई है. घायल युवक के चाचा लीलू यादव ने बताया कि बोड़वा के रहने वाले मोनू यादव रिश्तेदारी में है और उसी के बेटे के बरात का निमंत्रण हमलोगों को मिला. मैं, मेरा भतीजा और अन्य रिश्तेदार बरात जाने के लिए बोड़वा से निकले. मेरा भतीजा बाइक से बरात दिग्घी जा रहा था. द्वारपहाड़ी के पास जैसे ही मेरा भतीजा पहुंचा, वैसे ही रात्रि के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और वह सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया. हमलोगों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती करवाया. घायल युवक का इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ सदाब अहमद ने बताया कि युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >