सिकंदरा से जिलेबिया मोड़ रवाना हुआ युवा सेवा दल, 16वें वर्ष भी कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर शुरू

सिकंदरा से युवाओं का सेवा दल जिलेबिया मोड़ के लिए रवाना हुआ है, जहाँ वे श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की सेवा करेंगे. युवा सेवा सिकंदरा ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस निःशुल्क शिविर में प्राथमिक उपचार, विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है.

Shravani Mela: सिकंदरा (जमुई). श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर जाने वाले डाक बम और कांवर यात्रियों की सेवा के उद्देश्य से गुरुवार को सिकंदरा से युवाओं का जत्था जिलेबिया मोड़ के लिए रवाना हुआ. प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बाबा दुखहरण नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रा शुरू हुई.

पूजा-अर्चना के बाद निकला सेवा दल

युवाओं का जत्था बड़ी दुर्गा मंदिर से बाजार भ्रमण करते हुए सिकंदरा मुख्य चौक स्थित जगदंबा स्थान पहुंचा, जहां सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद सेवा दल जिलेबिया मोड़ स्थित सेवा शिविर के लिए रवाना हुआ.

कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर

युवा सेवा सिकंदरा ट्रस्ट द्वारा जिलेबिया मोड़ झरना के समीप सेवा शिविर स्थापित किया गया है. पूरे सावन माह संचालित होने वाले इस शिविर में कांवरियों के लिए प्राथमिक उपचार, विश्राम, गर्म पानी, नींबू पानी, शरबत, चाय, शीतल पेयजल, मालिश और फलाहार की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है.

16 वर्षों से निभा रहे सेवा का संकल्प

ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि कोरोना काल को छोड़कर पिछले 16 वर्षों से लगातार श्रावणी मेला के दौरान जिलेबिया मोड़ के समीप सेवा शिविर का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

कई सदस्य रहे मौजूद

Shravani Mela: इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, राजीव कुमार, दीपक भगत, संजय स्वर्णकार, माधो वर्मा, मुकेश सिन्हा, सोनू केशरी, पप्पू वर्णवाल, राकेश बर्नवाल, विनोद महतो, डॉ. सच्चिदानंद, सुखो सिंह सहित कई सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >