जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के शिवंडीह मोहल्ला में शनिवार को एक युवक ने घर में रखा चूहा मारने की दवा खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. युवक शिवंडीह मोहल्ला निवासी बहादुर चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार है. बताया जाता है कि युवक किसी बात से नाराज चल रहा था और इसी कारण आत्महत्या की नीयत से घर में रखा चूहा मारने वाला दवा खा लिया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
