फुट ओवरब्रिज की रंगाई के दौरान करंट से मजदूर की इलाज के दौरान मौत

रेलवे स्टेशन परिसर में पुराने फुट ओवरब्रिज की रंगाई के दौरान हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गयी

झाझा. रेलवे स्टेशन परिसर में पुराने फुट ओवरब्रिज की रंगाई के दौरान हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान नीरज मालाकार के रूप में है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी के अनुसार बीते 24 मई को झाझा रेलवे स्टेशन स्थित पुराने फुट ओवरब्रिज पर रंगाई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान मजदूर नीरज मालाकार हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गंभीर रूप से झुलस गया था. हादसे के बाद उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते उनके पिता की तबीयत भी बिगड़ गयी. उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झाझा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. एक ओर घर में युवक का शव रखा था तो दूसरी ओर पिता अस्पताल में इलाजरत हैं. यह दृश्य पूरे गांव के लोगों को भी भावुक कर दिया. घटना के बाद लोगों ने रेलवे परिसर में संचालित कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल उठाए हैं. लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और सावधानियां बरती जातीं तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था. स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने तथा मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >