पुलिया के नीचे से महिला का सिरकटा शव बरामद

डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन कर रही पुलिस

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अंबा-सिमरिया गांव के बीच सड़क किनारे पुलिया के नीचे मंगलवार देर शाम महिला का सिरकटा शव मिला. इसे लेकर बुधवार दोपहर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल के आसपास छानबीन की. डॉग स्क्वायड को लेकर पहुंची पुलिस टीम काफी देर तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर छानबीन करती रही. हालांकि इस दौरान पुलिस को क्या सफलता मिली है इसकी सूचना नहीं मिल सकी है. ज्ञात हो कि मंगलवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र के अंबा- सिमरिया गांव के बीच मुख्य सड़क पर पुलिया के नीचे से एक महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद विधि अनुरूप कार्रवाई करने करते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भिजवा दिया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत महिला की उम्र 30 वर्ष के करीब प्रतीत होती है. मृत महिला का सिर घटनास्थल से नहीं मिला है. आसपास में उसकी गहन तलाशी की जा रही है. मृत महिला पीले रंग का लेगिंग्स पहनी हुई है, उसके बाएं पैर में एक बिछिया है. उन्होंने बताया कि शव एक साड़ी से ढंका हुआ था. शव की पहचान अब तक नहीं है. जमुई पुलिस के द्वारा आसपास के थानों में मृत महिला के फोटो को पहचान के लिए भेजा गया है. सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसे प्रसारित भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि किसी को इस बारे में कोई सूचना हो तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >