बच्ची के साथ महिला प्रेमी संग फरार, पति ने लगायी गुहार

थाना क्षेत्र के धमना गांव की एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी.

झाझा. थाना क्षेत्र के धमना गांव की एक महिला अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी. साथ ही, वह अपने साथ कीमती जेवरात व घर में रखे दो लाख रुपये नकद भी लेकर चली गयी. इसे लेकर उसके पति ने थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने बताया कि नौ जून को घर से एसबीआइ से पैसे निकालने की बात कह कर वह निकली. लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी. खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं चला. पता चला कि वह एक लड़के के साथ फरार हो गयी है. कुछ दिनों के बाद मेरे पत्नी दिल्ली में रहने की बात सामने आयी है. उन्होंने डेढ़ वर्षीय पुत्री की सकुशल बरामद की मांग की है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >