मारपीट में महिला की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

मारपीट में बेहोश हुई महिला को चिकित्सक ने जांच के बाद किया मृत घोषित

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के चरघरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सुकुमारी देवी की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतक महिला के पति गणेश यादव ने बताया 35 डिसमिल जमीन को लेकर दो वर्षों से पड़ोस के सिकंदर यादव, विनय यादव, मुकेश यादव सहित उनके परिजनों से विवाद हो रहा था. इसी बात को लेकर शनिवार शाम को भी विवाद हुआ और विरोधी पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान सिकंदर यादव सहित अन्य लोगों ने मेरी पत्नी सुकुमारी देवी के कान के नीचे ताबड़तोड़ हमला किया. इससे सुकुमारी देवी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी. इसके बाद आनन-फानन में हमलोग उन्हें अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया. मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि अब तक पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >