पतसंडा के अल्पसंख्यक ट���ला में जलजमाव, बढ़ा संक्रमण का खतरा

प्रखंड क्षेत्र की पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 04 व 12 में बरसात के मौसम में नाला जाम होने से पानी की निकासी बाधित हो गयी है.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र की पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 04 व 12 में बरसात के मौसम में नाला जाम होने से पानी की निकासी बाधित हो गयी है. इससे गलियों में पानी जमा हो गया है. पानी जहां एक ओर संक्रमण का खतरा बढ़ा रहा है. स्थिति की गंभीरता के बावजूद जन प्रतिनिधियों व स्थानीय पदाधिकारियों की उदासीनता ग्रामीणों में आक्रोश का कारण बन रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. नालियों की सफाई नहीं होने से पानी घरों तक पहुंचने लगा है. इस संदर्भ में जब पतसंडा पंचायत के पंचायत सचिव दीपक कुमार से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें समस्या की जानकारी मिली है. जल्द ही इस पर योजना बनाकर समाधान का प्रयास किया जायेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि आने वाले समय में बीमारी फैलने से रोका जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >