Jamui. बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था वांछित अपराधी बिहार एसटीएफ व एनआईए ने जमुई के गिद्धौर से दबोचा

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था वांछित अपराधी बिहार एसटीएफ व एनआईए ने जमुई के गिद्धौर से दबोचा

गिद्धौर जमुई सेकुमार सौरभ की रिपोर्ट- बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे एक वांछित अपराधी को बिहार एसटीएफ एवं एनआईए टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिद्धौर थाना क्षेत्र से उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान सोनू कुमार सिंह पिता स्व. अनिल प्रसाद सिंह दौलतपुर जमुई के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी सोनू सिंह अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था. उक्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है. गिरफ्तार अपराधी के विरुद्ध बिहार एवं झारखंड राज्य के विभिन्न थानों में अपहरण लूट एवं आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं. एसटीएफ व एनआईए की संयुक्त टीम में हुई देवघर नगर थाना कांड संख्या 170/26 के वांछित गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार सिंह पर बीएनएस की धारा 308(2)/111(2)(बी)/111(3)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत कई मामला दर्ज है. गिद्धौर पुलिस के मुताबिक सोनू कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हथियार के बल पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में सामने आया है कि सोनू पहले भी जेल जा चुका है, उसके खिलाफ बिहार झारखंड राज्य में अपहरण, लूट एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी को एसटीएफ अपने साथ ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >