Jamui: अतिक्रमण मुक्त कर मानक के अनुरूप खुदाई की मांग, ग्रामीणों ने डीएम व मंत्री को लिखा पत्र

Jamui: जमुई के धनामा गांव में तालाब खुदाई कार्य को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने और मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग को लेकर डीएम और विभागीय मंत्री से गुहार लगाई है.

Jamui: जमुई. अलीगंज प्रखंड की सहोड़ा पंचायत स्थित धनामा गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाब की खुदाई का कार्य विवादों में घिर गया है. ग्रामीणों ने इस परियोजना में भारी अनियमितता और अतिक्रमण की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी (DM) और लघु सिंचाई मंत्री से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है.

बिना मापी शुरू हुआ कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का मुख्य आरोप है कि तालाब की कीमती जमीन पर चारों ओर से अवैध कब्जा कर लिया गया है. इसके बावजूद, बिना किसी आधिकारिक मापी या अतिक्रमण हटाए ही संवेदक (ठेकेदार) द्वारा खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, संवेदक विभागीय प्राक्कलन (Estimates) को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कार्य करवा रहा है.

अतिक्रमण से छोटा हुआ तालाब का स्वरूप

अंजनी कुमार, मदन महतो, कालेश्वर महतो और राजकिशोर प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में तालाब की लंबाई और चौड़ाई काफी अधिक है. लेकिन अतिक्रमण होने के कारण इसका वास्तविक स्वरूप छोटा हो गया है. ग्रामीणों की मांग है कि:

  • पहले सरकारी अमीन से तालाब की भूमि की मापी कराई जाए.
  • चिन्हित अतिक्रमण को पूरी तरह हटाया जाए.
  • उसके बाद ही विभागीय मानक और डिजाइन के अनुसार खुदाई सुनिश्चित हो.

Also Read: स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया और अवैध कब्जे को बरकरार रखते हुए खुदाई जारी रही, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. ग्रामीणों का कहना है कि यह सार्वजनिक संपत्ति है और इसके वास्तविक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इस मामले में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित आवेदन जिला प्रशासन और संबंधित विभाग को भेजकर अविलंब जांच और कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >