बिना पानी के पाइपलाइन बिछाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र की बाराकोला पंचायत में नल-जल योजना को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की बाराकोला पंचायत में नल-जल योजना को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. इसे लेकर गुरुवार को भाकपा (माले) के बैनर तले दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य रमेश यादव ने बताया कि नल जल योजना के तहत घोरमारा गांव में दो बोरिंग करायी गयी है, जिसमें एक बोरिंग में पानी नहीं निकला. इसके बावजूद संवेदक पाइपलाइन बिछा रहा है. इसी तरह की स्थिति हरदिया गांव के पूर्वी आदिवासी टोला की भी है. मानक के अनुसार बोरिंग नहीं होने के कारण स्वच्छ पानी नहीं निकल रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों ने कई बार संवेदक से गुहार लगायी, लेकिन अबतक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नल जल योजना की जांच करवा कर शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ संवेदक पर कार्रवाई करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >