जमुई. बिहार महादलित विकास मिशन के तहत चयनित विकास मित्रों को मंगलवार को जिलाधिकारी श्री नवीन ने नियोजन पत्र वितरित किया. उन्होंने कहा कि नवचयनित अभ्यर्थी दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएं. जिलाधिकारी ने कहा कि विकास मित्र प्रशासन और आम लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे. उनके माध्यम से सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचेंगी, जिससे महादलित समाज के उत्थान को गति मिलेगी. अनुमंडल स्तरीय चयन समिति द्वारा प्रकाशित चयन सूची के आधार पर बरहट प्रखंड की डाढ़ा पंचायत अंतर्गत कालापत्थर निवासी संजय कुमार, सोनो प्रखंड की लोहा पंचायत निवासी मुकेश कुमार मांझी को संविदा के आधार पर विकास मित्र के पद पर चयनित किया गया. दोनों को जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में चयन पत्र सौंपा. इस दौरान अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ मेनका कुमारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विकास मित्रों को मिला नियोजन पत्र, डीएम ने दी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत
बिहार महादलित विकास मिशन के तहत चयनित विकास मित्रों को मंगलवार को जिलाधिकारी श्री नवीन ने नियोजन पत्र वितरित किया.
