जमुई. मिथिलांचल की पावन धरती मधुबनी में 4 एवं 5 अप्रैल को आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में जिले के मलयपुर निवासी ज्योतिषाचार्य मुरारी पांडेय को ज्योतिष विशारद एवं ज्योतिषश्री सम्मान से नवाजा गया. इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गयी है. ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र, मधुबनी के निदेशक सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में मधुबनी टाउन हॉल में आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के 16 राज्यों सहित तीन देशों के विद्वान ज्योतिषियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान वास्तु, कुंडली, हस्तरेखा, सामुद्रिक शास्त्र और लाल किताब जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई.सम्मेलन में मुरारी पाण्डेय को उनके उत्कृष्ट संवाद, ज्योतिष क्षेत्र में योगदान और विद्वता के लिए मिथिला की पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि पर जमुई सहित मलयपुर क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है.
मधुबनी के अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में जमुई के मुरारी पांडेय सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन में जिले के मलयपुर निवासी ज्योतिषाचार्य मुरारी पांडेय को ज्योतिष विशारद एवं ज्योतिषश्री सम्मान से नवाजा गया.
