पिकअप ने दिया चकमा, अनियंत्रित हो बाइक पेड़ से टकरायी, दो घायल

खैरा-सोनो मार्ग पर शोभाखन के समीप की घटना

खैरा-सोनो मार्ग पर शोभाखन के समीप की घटना, प्रतिनिधि, सोनो. एनएच 333 सोनो-खैरा मुख्य मार्ग पर शोभाखन के समीप शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया. जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के केवाली गांव निवासी बमबम सिंह के पुत्र किशन कुमार (20) व कमलेश सिंह के पुत्र अमित कुमार (17) के रूप में की गयी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि किशन व अमित बाइक द्वारा जमुई से अपने घर केवाली आ रहा था. शोभाखन के समीप सामने से आ रहे एक पिकअप वैन ने उसे चकमा दे दिया जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में घायल दोनों बाइक सवार को खैरा थाना की डायल 112 की पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया और उनके परिवार के सदस्य को कॉल कर घटना की जानकारी दी. अस्पताल में चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार कर जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >