सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल

दोनों युवक चकाई थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव के निवासी

चंद्रमंडीह. चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौन पंचायत के बसमत्ता गांव निवासी दो युवक सूरज पंडित पिता मनोज पंडित व बलराम राय पिता भीम राय शनिवार की दोपहर देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा के समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन ने बताया कि दोनों बाइक पर सवार होकर बसमत्ता से गिरीडीह जिले के मडरो गांव जा रहे थे. तभी मकडीहा के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर दुर्घटना के बाद परिजनों ने दोनों को गिरिडीह स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सूरज पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया. जबकि बलराम पंडित का उपचार गिरिडीह में ही किया जा रहा है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >