जमुई. जिले में बीते मंगलवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पहली घटना जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित अगहरा गांव के समीप की है. बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार अरविंद राम घायल हो गया. दूसरी घटना जमुई-खैरा मुख्य मार्ग स्थित इंदपे गांव के समीप तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. दुर्घटना में खैरा प्रखंड के रायपुरा गांव निवासी चंद्रमणि चौधरी के पुत्र कृष्णा मुरारी घायल हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गया. फिलहाल कृष्णा मुरारी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
सड़क हादसे में दो युवक घायल

सड़क हादसे में दो युवक घायल
Copied link
जिले में बीते मंगलवार की देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया