दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल

जिला मुख्यालय स्थित झाझा बस स्टैंड के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित झाझा बस स्टैंड के समीप मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला निवासी छोटी मंडल और सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी भवेश सिंह के रूप में की गई है. परिजन द्वारा बताया गया कि छोटी मंडल किसी काम से जमुई स्टेशन की ओर जा रहा था. जैसे ही वह झाझा बस स्टैंड के समीप पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से अनियंत्रित होकर आमने-सामने की टक्कर हो गयी. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल दोनों घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >