बरहट. मलयपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मलयपुर हाई स्कूल के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया. पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के मलयपुर मार्ग से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा. पुलिस की मौजूदगी देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है और प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
मलयपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मलयपुर हाई स्कूल के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया.
