झाझा. थाना क्षेत्र की महापुर पंचायत की बरमसिया गांव में दो घरों में आग लग गयी. जिसमें नाजमा खातून और नुरेशा खातून के घर में रखे कई कीमती सामग्री जल गयी. अगलगी की घटना पर पड़ोसी ने एक-दूसरे पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि नुरेशा और नाजमा में किसी बात को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा था. गुरुवार को दोनो पक्षों को न्यायालय में उपस्थित होना है. एक पक्ष नाजमा खातून ने नुरेशा पर पुरानी रंजिश को लेकर घर मे आग लगा देने की बात बताई है. जबकि नुरेशा अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप का खंडन किया. नुरेशा के नाती सोनू ने बताया कि दोनों सटे घरों में शार्ट सर्किट से आग लगी है. डायल 112 नंबर की पुलिस टीम को सूचना दिया गया. जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. दोनों घरों में लगे आग को बुझाया गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर घर में आग लगाने की बात बताया है. प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दिनो पक्ष की और से आवेदन दिया गया है. आग कैसे लगी पुलिस जांच कर रही है.
दो घरों में लगी आग, एक दूसरे पर लगाया आरोप
थाना क्षेत्र की महापुर पंचायत की बरमसिया गांव में दो घरों में आग लग गयी. जिसमें नाजमा खातून और नुरेशा खातून के घर में रखे कई कीमती सामग्री जल गयी
