झाझा . थाना क्षेत्र की कर्मा पंचायत की सहिया गांव निवासी रोहित कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ दो बकरा चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. थाने में आवेदन देते हुए रोहित ने बताया कि मेरी माता बकरा को लेकर खेत की तरफ गयी थी. बकरा को खेत में बांधकर वह दूसरा काम करने लगी. तभी दो व्यक्ति एक बाइक पर आया और मेरा बकरा को उठाकर भागने लगा. हमने आसपास के गांव को सूचना दिया और उसका पीछा किया. इस दौरान हमलोगों ने उसे बूढ़ीखार गांव के समीप पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान खुरीपरास गांव निवासी ललन कुमार पासवान व पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान आशीष पासवान के रूप में हुई है. इस दौरान हमलोगों ने 112 नंबर पुलिस टीम को सूचना दी. मौके पर पहुंची डायल 112 नंबर पुलिस टीम के सामने हमलोगों ने बाइक, बकरा व अन्य चीजों को पुलिस के हवाले किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मामला दर्ज करते हुए दोनों बकरा चोर को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि चोर का बाइक व अन्य कागजात भी जब्त किया गया है. छानबीन पुलिस द्वारा किया जा रहा है.
दो बकरा चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

दो बकरा चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Copied link
थाना क्षेत्र की कर्मा पंचायत की सहिया गांव निवासी रोहित कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ दो बकरा चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.