लछुआड़ लूटकांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

लछुआड़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है.

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया है. जानकारी देते एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि बीते 9 जनवरी को लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना पुल के पास चार अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्तियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन पर लछुआड़ थाना कांड 02/26 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अखिलेश कुमार (19 वर्ष), पिता वीरेंद्र यादव व अमित कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल तांती, दोनों निवासी बाल्डा, थाना लछुआड़, जिला जमुई के रूप में हुई है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से विवो और पोको कंपनी के दो लूटे गये मोबाइल फोन, एक देसी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. छापेमारी दल में लछुआड़ थानाध्यक्ष रूपेश कुमार, पुअनि विकास कुमार, ऋषिकेश कुमार सिंह व थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >