महिला से घर में घुसकर मारपीट, शिकायत

महिला से घर में घुसकर मारपीट, शिकायत

झाझा. थाना क्षेत्र के बालापांडे गांव के हेमंती देवी के साथ उसी गांव निवासी आधा दर्जन लोग घर में घुसकर बदसलूकी और मारपीट की. थाना में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि जब घर पर खाना बना रही थी. गांव के शंभु यादव, मीणा देवी, राजेश कुमार, राकेश कुमार, हरिशंकर सभी लोग लाठी-डंडे, पत्थर व टांगी से लैस होकर घर में घुस गया और मारपीट करने लगा. राकेश ने मेरे साथ बदसलूकी भी की. जब मैं चिल्लाने लगी. उक्त लोगों ने मारपीट कर जान मारने की नीयत से टांगी से वार कर घायल कर दिया. मेरे गले, कान, नाक में पहने जेवर को भी छीन लिया. घर में रखे बक्से को तोड़कर चालीस हजार रुपए भी निकाल लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >