आंजन पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल

मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल पर रविवार की रात दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बरहट. मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल पर रविवार की रात दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के धमना गांव निवासी भरोसी साह के रूप में की गई है जबकि घायल की पहचान बिजुआही गांव निवासी सचिन कुमार और उझंडी निवासी कविता कुमारी के रूप में की गयी है. दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल जमुई में किया जा रहा है जहां दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं. घायल व्यक्ति रिश्ते में जीजा और साली बताए गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंजन पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों का आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति तथा दूसरी बाइक पर सवार जीजा और साली दुर्घटना का शिकार हुए. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मलयपुर थाना को दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि सचिन कुमार अपनी साली कविता कुमारी को बाइक से उझंडी छोड़ने जा रहा था, तभी आंजन पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसके बाइक की टक्कर हो गयी. इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि देर रात घटना घटित हुई. पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दे दी है. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >