झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा मोहल्ले में भोज खाने से पांच दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए. घटना की सूचना सोमवार सुबह रेफरल अस्पताल को दिया गया. रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ नवाब के नेतृत्व में कई चिकित्सकों का दल गांव पहुंचकर इलाज किया. इसे लेकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार सुबह को मिली. तभी हम डॉ नौशाद, अशोक धायल, होशियार सिंह, कैलाश सहनी, भारत सिंह, कृष्ण सिंह, अंकित कुमार के अलावा कई स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को उक्त मोहल्ला में भेजा. जहां लगभग पांच दर्जन लोगों का समुचित इलाज किया. उन्होंने बताया कि बीते रविवार को स्थानीय भोज थी. शायद भोज में खाने से ऐसा हुआ है. चिकित्सक ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से सभी लोग बीमार पड़ गए थे. सभी की स्थिति सामान्य है. सभी का समुचित इलाज किया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मोहल्ला निवासी विशेश्वर शाह का पुत्र चंदन की शादी थी. इस दौरान रविवार शाम घर वालों के लिए खाना बनाया गया था. उसी के खाने के साथ तबीयत बिगड़ी थी. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं.
शादी का भोज खाने से पांच दर्जन लोग हुए बीमार
नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा मोहल्ले में भोज खाने से पांच दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए. घटना की सूचना सोमवार सुबह रेफरल अस्पताल को दिया गया.
