सीएम से बीड़ी मजदूरों को उचित मजदूरी की मांग

सीएम सम्राट चौधरी से बीड़ी मजदूरों को उचित मजदूरी दिए जाने और पंचायत में अस्पताल कॉलेज की मांग की गयी है.

पंचायत में कॉलेज व अस्पताल की भी उठी मांग

सोनो. सीएम सम्राट चौधरी से बीड़ी मजदूरों को उचित मजदूरी दिए जाने और पंचायत में अस्पताल कॉलेज की मांग की गयी है. पैरा मटिहाना पंचायत से मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सीएम से मिलकर पंचायत में विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. पंचायत की मुखिया रंभा कुमारी कुशवाहा द्वारा लिखित ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत की करीब 17 हजार आबादी आज भी बीड़ी उद्योग पर निर्भर है लेकिन मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है इससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बनी हुई है. उन्हें उचित मजदूरी मिलनी चाहिए. शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मटिहाना प्लस टू उच्च विद्यालय को डिग्री कॉलेज में अपग्रेड करने और औरेया के अपग्रेड मिडिल स्कूल को बालिका प्लस टू विद्यालय में बदलने की मांग की गई. इसके अलावे पंचायत में 100 बेड के अस्पताल के निर्माण की मांग की गयी है. पंचायत के प्राकृतिक सौंदर्य को विकसित करने के लिए एक बड़े पार्क के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >