विशेष अभियान में सोनो चौक से दो गिरफ्तार

बीते गुरुवार की शाम विशेष असूचना इकाई की टीम व सोनो पुलिस टीम द्वारा सोनो चौक पर अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया.

सोनो. बीते गुरुवार की शाम विशेष असूचना इकाई की टीम व सोनो पुलिस टीम द्वारा सोनो चौक पर अभियान चलाकर आर्म्स एक्ट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिला अंतर्गत फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपुनिया गांव निवासी अभिषेक कुमार और सोनो थाना कांड संख्या 13/23 के अभियुक्त केवाली गांव निवासी नीलमणि कुमार के रूप में हुई. सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार फुलवरिया थाना कांड संख्या 161/25 दिनांक 7 अक्टूबर 2025 का फरार अभियुक्त है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >