ट्रक का टायर चेक कर रहे जमुई के चालक को दूसरे ट्रक ने रौंदा, मौत

बंगाल के आसनसोल में हुआ सड़क हादसा

सरौन. बंगाल के आसनसोल स्थित सड़क पर ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक को दूसरे ट्रक ने कुचल दिया. इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक चालक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेम यादव पिता जलेश्वर यादव के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बंगाल के आसनसोल में ही रहकर मृतक प्रेम यादव ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. हर दिन की भांति सोमवार की रात ट्रक को लेकर जा रहा था. इसी दौरान आसनसोल के समीप ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर प्रमोद ट्रक के टायर को चेक करने लगा. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मृतक प्रेम यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया. वहीं प्रेम यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों में शोक लहर दौड़ गयी. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय नेता नकुल यादव, श्याम यादव समेत अन्य मृतक के घर पहुंचे व शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >