फुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

फुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शनिवार को झाझा पब्लिक स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा की गयी.

झाझा. फुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शनिवार को झाझा पब्लिक स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा की गयी. विद्यालय के निदेशक डॉ सुरेंद्र कुमार निराला के नेतृत्व में शिक्षक सहित छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की. निदेशक डॉ निराला ने कहा कि यह बलिदान केवल देश की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए था. उन्होंने विद्यार्थियों से छात्रों से अपील करते हुए कहा कि शहीदों के त्याग को अपने नैतिक मूल्यों से जोड़ें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर उनके सपनों को साकार करें. देश के वीर जवानों ने जिस उद्देश्य और आदर्शों के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, उन्हें आगे बढ़ाना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है. उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने व देशहित में सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, कई अभिभावक व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >