बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड मुख्यालय सभागार में क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले 60 मतदान केंद्रों के मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक हुई.

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय सभागार में क्षेत्र अंतर्गत पड़नेवाले 60 मतदान केंद्रों के मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सुनील कुमार ने की. इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर शिक्षक सह बीएलओ राजवंश केशरी ने सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया. इस दौरान बीडीओ ने योग्य मतदाता आवेदकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर बल दिया. मृत मतदाता , दोहरी प्रविष्टि मतदाता, स्थान परिवर्तन कर चुके मतदाताओं का नाम सूची से विलोपित करने का निर्देश दिया. प्रशिक्षण सत्र के क्रम में बीएलओ सुनील कुमार ने कहा कि वर्ष में चार अर्हता तिथियों एक जनवरी, एक अप्रैल एक जुलाई एवं एक अक्टूबर को आधार मानते हुए जिन मतदाताओं का उम्र अठारह वर्ष पूरा हो रहा है, उनका नाम मतदाता सूची जोड़ने पर बल दिया. मौके पर शिक्षक सह बीएलओ राजीव कुमार वर्णवाल, प्रदीप रजक, आशीष कुमार भारती, शिव शंकर पांडेय, कुमार परवेज, राजेश कुमार पांडेय, प्रेमनाथ केशरी, रंजीत यादव, प्रदीप प्रभाकर, संजय कुमार, नीरज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, संजय कुमार ठाकुर, मो अजीमुद्दीन, मो साबिर अंसारी, दीपक कुमार वर्णवाल सहित दर्जनों बीएलओ प्रशिक्षण कार्यशाला में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >