बीडीओ की देखरेख में चार बैचों में होगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

प्रखंड विकास पदाधिकारी के देखरेख में प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गयी है.

गिद्धौर में प्रगणक पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

गिद्धौर. प्रखंड के महाराज चंद्रचूड़ सिंह विद्या मंदिर परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के देखरेख में प्रखंड क्षेत्र में जनगणना कार्य 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गयी है. जनगणना से जुड़ा यह गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर कुल चार बैचों में संपन्न कराया जाएगा. जनगणना से जुड़े कार्यक्रम की विधिवत जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गिद्धौर प्रखंड में कुल 141 प्रगणक एवं 14 आरक्षित प्रगणक वहीं 23 पर्यवेक्षक एवं दो आरक्षित पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं, सभी का प्रशिक्षण दो चरणों में कराया जाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न होगा. जिसमें पहले चरण दो बैच का प्रशिक्षण 19 अप्रैल 26 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा.

वहीं बैच तीन एवं बैच चार का प्रशिक्षण 22 अप्रैल 26 से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली एवं जनगणना कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. वहीं आरक्षित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भी अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में शामिल होंगे, ताकि आवश्यकता पड़ने पर कार्य निर्बाद गति से जारी रहे.

प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश बीडीओ सुनील कुमार द्वारा दिया गया. उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण के तौर पर विभाग से नामित प्रशिक्षक रामाश्रय कुमार अम्बष्ठ, अभिजीत कुमार, कमर जमील, चंदन कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी प्रशिक्षणार्थी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण उपरांत क्षेत्र में जनगणना का कार्य संपादित करेंगे. इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर में दर्जनों की संख्या में प्रशिक्षणार्थी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक मौके पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >