झाझा स्टेशन पहुंचते ही ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने निभाई जीवनरक्षक भूमिका

Train Delivery : मिथिलांचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया. झाझा स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे चिकित्सा टीम की त्वरित कार्रवाई से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया.

झाझा, जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट

Train Delivery : झाझा स्टेशन पर उस समय भावुक और राहत भरा माहौल बन गया, जब कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिया. समय रहते आरपीएफ और रेलवे चिकित्सा टीम की सक्रियता से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.

ये भी पढ़ें : सुलतानगंज में श्रावणी मेला की उलटी गिनती शुरू, जानिए श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या बदलने वाला है

कंट्रोल से सूचना मिलते ही आरपीएफ ने दिखायी तत्परता

आरपीएफ पोस्ट कमांडर ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मिथिलांचल एक्सप्रेस के एस-5 कोच की बर्थ संख्या 42 पर यात्रा कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है. सूचना मिलते ही आरपीएफ की महिला सिपाहियों और अन्य जवानों ने तत्काल ट्रेन में पहुंचकर स्थिति संभाली तथा रेलवे अस्पताल को इसकी जानकारी दी.

Train Delivery : झाझा पहुंचते ही अस्पताल पहुंचाया गया

नवजात के साथ एंबुलेंस से अस्पताल जाती महिला.

इसी दौरान महिला ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया. झाझा स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ की टीम ने जच्चा-बच्चा को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों की जांच की. डॉक्टरों के अनुसार मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और चिकित्सकीय निगरानी में हैं.

कोलकाता से समस्तीपुर जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला अपने पति गुलजार और भाई सोहेल के साथ कोलकाता से समस्तीपुर जा रही थी. यात्रा के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और झाझा स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन में प्रसव हो गया.

आरपीएफ की तत्परता की यात्रियों ने की सराहना

आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की यात्रियों तथा परिजनों ने जमकर सराहना की. परिजनों ने समय पर मिली मदद के लिए आरपीएफ और रेलवे चिकित्सा टीम का आभार जताया. इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि आपात स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत बन सकती है.

ये भी पढ़ें : जमुई में बोले परिवहन मंत्री-बिहार में 2028 तक 15% वाहन होंगे इलेक्ट्रिक, जनता का भरोसा निभाना मेरी प्राथमिकता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >