झुमराज स्थान जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत आठ घायल

गरही थाना क्षेत्र के सलैया गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

खैरा . गरही थाना क्षेत्र के सलैया गांव के समीप शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है ट्रैक्टर पर सवार होकर मसरहंडी गांव लोग पूजा में शामिल होने के लिए झूमराज स्थान जा रहे थे. मृतक की पहचान गरही थाना क्षेत्र की गोली पंचायत के मसरहंडी गांव निवासी भगीरथ यादव के छोटे पुत्र 23 वर्षीय सुरेंद्र यादव उर्फ फूलेंद्र यादव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, मसरहंडी गांव निवासी सहदेव यादव ने झुमराज स्थान में पूजा का आयोजन किया था. इसी में शामिल होने गांव के लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे. जब ट्रैक्टर वाहन सलैया गांव से आगे चेतुआडीह मोड के कर्बला के समीप पहुंचा, तब वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. इसी दौरान ट्रैक्टर का डाला पलट गया. ट्रैक्टर पर करीब तीस लोग सवार थे, ट्रैक्टर पलटने से कई लोग उसके नीचे दब गये. इस हादसे में सुरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके अलावा करीब एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया. घायलों का इलाज जमुई, कुरवाटांड़ सहित अलग-अलग जगहों पर निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. घटना के बाद शव को उसके घर लाया गया, जहां परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहकर मिठाई की दुकान चलाता था और करीब दस दिन पहले ही घर आया था. गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि इसमें अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >