झाझा. थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वासंती दुर्गा के समीप एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर से जेवर एवं नगद रुपए की चोरी कर ली. गृहस्वामी बिक्की कुमार ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि बीते 13 अप्रैल को बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली. सूचना पर हमसभी परिवार के लोग अपनी बहन के घर चौरा चले गए थे. जब वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था. घर में रखे दो अलमीरा और दो बक्सा भी टूटा पड़ा था. जिसमें रखे सोना, चांदी का जेवर और नगद दस हजार रुपए भी गायब था. घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था. थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है.
चोरों ने नकदी समेत आभूषण पर किया हाथ साफ, प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वासंती दुर्गा के समीप एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर से जेवर एवं नगद रुपए की चोरी कर ली.
