घोरपारन और नरगंजो रेलवे स्टेशन पर ओएचइ में आयी खराबी, परिचालन बाधित

जसीडीह-झाझा रेल खंड के घोरपारन और नरगंजो रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार को ओवरहेड तार में खराबी के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा.

सिमुलतला. जसीडीह-झाझा रेल खंड के घोरपारन और नरगंजो रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार को ओवरहेड तार में खराबी के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. मिली जानकारी के अनुसार, घोरपारन और नरगंजो रेलवे स्टेशनों के बीच ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर) में तकनीकी खराबी आ गयी. इसके चलते अप लाइन पर रेल परिचालन सुबह 10:33 बजे से पूरी तरह प्रभावित रहा. इस तकनीकी समस्या के कारण सिमुलतला रेलवे स्टेशन पर 63565 अप जसीडीह-झाझा मेमू ट्रेन को रोका गया. यात्रियों को करीब 1 घंटे 15 मिनट तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा. इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. खासकर उन लोगों को जो समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते थे. रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए ओवरहेड तार की मरम्मत शुरू की गयी और निर्धारित समय में दुरुस्त कर अप लाइन में परिचालन शुरु किया गया. तकरीबन 11:48 बजे के बाद अप लाइन पर ट्रेन परिचालन सामान्य हुआ. ओवरहेड तार में तकनीकी समस्या किलोमीटर संख्या 354-58 के बीच आयी थी. आसनसोल रेल डिविजन के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि जसीडीह झाझा रेलखंड के मध्य ओवर हेड तार में बिजली संचालित नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >