दो घरों से नकद व जेवरात की चोरी

झाझा प्रखंड क्षेत्र के ढिवा गांव का मामला

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के ढिवा गांव में रविवार देर रात चोरों ने दो घर में चाेरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान नकद समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. ढिबा गांव निवासी दिलीप यादव की पत्नी रूबी देवी ने बताया कि गर्मी का मौसम होने के कारण हमलोग घर की छत पर सोये हुए थे. रात में करीब 2:00 बजे नीचे किसी के होने की आहट मिलने पर छत से उतर रहे थे, तभी देखा कि कुछ लोग भाग रहा है. हो-हल्ला करते हुए नीचे उतर कर देखा तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला. बक्से का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा नकद समेत सभी आभूषण गायब था. इसके बाद मामले की सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चोरों के भागने की दिशा में छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके साथ ही गांव निवासी मो शमशुद्दीन ने भी घर में चोरी होने को लेकर थाना में सूचना दी. इसे लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है. पुलिस छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >