सदैव याद रखे जायेंगे गांधी व शास्त्रीजी के कार्य

जिला मुख्यालय स्थित जी नेटवर्क किड्जी प्ले स्कूल में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी.

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित जी नेटवर्क किड्जी प्ले स्कूल में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. इस दौरान शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली. वरीय शिक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि देशहित में दोनों महापुरुषों के कार्य को सदैव याद रखा जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका शिवानी कुमारी, पूनम कुमारी, उर्मिला कुमारी, अंजू कुमारी ने महत्त्वपूर्ण योगदान दी और बच्चों को दोनों महापुरूष के जीवन दर्शन से परिचय कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >