उमंग–2026 के विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज प्रांगण में प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया.

जमुई. गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज प्रांगण में प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर प्राचार्य डॉ सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक बनने, संविधान के मूल्यों का पालन करने और भारत को सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लेना चाहिए. इस दौरान उमंग–2026 प्रमंडलीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजकीय पॉलिटेक्निक जमुई के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया. मौके पर सभी व्याख्याता, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >