आपसी विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मकान बंटवारे को लेकर आपसी विवाद में एक व्यक्ति को बिजली के खंभे के निकट पकड़कर मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मकान बंटवारे को लेकर आपसी विवाद में एक व्यक्ति को बिजली के खंभे के निकट पकड़कर मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. वायरल वीडियो रतनपुर गांव निवासी बलवीर सिंह का रंजीत सिंह, राजन सिंह साहिल सिंह के साथ पूर्व से चले आ रहे है मकान बंटवारे को लेकर विवाद में हुई मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है. आपसी विवाद में कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया व मारपीट में तब्दील हो गया. मारपीट के आरोपित अपने सहयोगियों के साथ बलवीर सिंह उनकी पुत्री के साथ मारपीट कर रहे हैं. वहीं बलवीर सिंह ने कहा है कि मुझे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया. बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस के आने की खबर सुनते ही सभी आरोपित मौके से फरार हो गये. इधर, मामले को लेकर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह मामले की जांच कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >