चाट दुकान के गल्ले की चोरी, थाने में की शिकायत

प्रखंड के गिद्धौर बाजार स्थित पंच मंदिर के समीप दुर्गा पूजा मेला में रोजी रोजगार को ले जमुई से आये भोला चाट दुकान से गल्ला चोरी कर लेने का एक मामला प्रकाश में आया है.

गिद्धौर . प्रखंड के गिद्धौर बाजार स्थित पंच मंदिर के समीप दुर्गा पूजा मेला में रोजी रोजगार को ले जमुई से आये भोला चाट दुकान से गल्ला चोरी कर लेने का एक मामला प्रकाश में आया है. दुकानदार ने बताया कि गल्ले में लगभग 70 से 80 हजार रुपये नकद रखे थे, उसे चोरों ने चुरा लिया. पीड़ित दुकान संचालक जमुई निवासी श्रवण कुमार गुप्ता, पिता स्व छोटेलाल गुप्ता ने थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह से लिखित शिकायत कर मामले में कारवाई की मांग की है. उसने पुलिस को बताया कि वह गिद्धौर के दुर्गा पूजा मेला में चाट का दुकान लगायी. रात में दुकान बंद कर सो गये. सुबह जब उठे तो देखा कि गल्ला गायब है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. आसपास खोजबीन करने पर झाड़ियों में खाली गल्ला पड़ा मिला. उसमें रखे दुकान से बिक्री के 70 से 80 हजार रुपये गायब थे. सभी दुकानदारों ने बाजार और मेला में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जता पुलिस ने सख्त कार्रवाई की मांग की. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पुलिस दुकानदार के शिकायत पर मामले की जांच में जुट गयी है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >