वज्रपात से किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रखंड क्षेत्र के काबर गांव में गुरुवार की अहले सुबह वज्रपात की चपेट में आने से मिट्ठू पंडित की 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत हो गयी.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के काबर गांव में गुरुवार की अहले सुबह वज्रपात की चपेट में आने से मिट्ठू पंडित की 12 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी की मौत हो गयी. घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार, आरती सुबह में नदी की ओर जा रही थी, तभी हल्की वर्षा के साथ अचानक वज्रपात हुई और वह उसकी चपेट में आ गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी कविता माटे घटनास्थल पर पहुंची और कागजी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता गौरव सिंह राठौर ने बताया कि मृतका आरती के पिता दैनिक मजदूरी कर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता है. इस तरह की घटना से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिजन को सरकारी नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की मांग की. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >