जवानों के आवासन स्थल का थानाध्यक्ष ने लिया जायजा

आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सीएपीएफ जवानों की तैनाती की जा रही है

खैरा. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए सीएपीएफ जवानों की तैनाती की जा रही है. इन बलों के ठहराव स्थल का थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. संबंधित कर्मियों को अंतिम रूप से दिशा निर्देश दिया. खैरा हाईस्कूल के समीप खेल भवन में हाल की साफ सफाई, किचन में हैंड वास बेसिन, जेनरेटर की सुविधा, शुद्ध पेयजल आपूर्ति प्रदान करने सहित कई महत्वपूर्ण सुविधा के बारे में जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने जवानों के आवासन के लिए चयनित अन्य स्थलों का भी जायजा लिया और वहां की साफ सफाई और विद्युत सहित मोटर द्वारा सभी किचन, शौचालय और बाथरूम में जलापूर्ति के लिए बीडीओ चंदन कुमार से दूरभाष पर वार्ता की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >