सरकारी विद्यालयों में अप्रैल भर चलेगी रिवीजनल कक्षा

जिले के सभी प्रारंभिक व प्लस टू विद्यालय के कक्षा 01 से 12 तक के बच्चों के लिए रिवीजनल कक्षा शुरू की गयी है.

गिद्धौर. जिले के सभी प्रारंभिक व प्लस टू विद्यालय के कक्षा 01 से 12 तक के बच्चों के लिए रिवीजनल कक्षा शुरू की गयी है. इन कक्षाओं में शिक्षक छात्रों को पिछली कक्षा पढ़ाये विषय को दोहरायेंगे. प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने इसे लेकर निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि अप्रैल महीने में किसी भी कक्षा में नई किताबों की पढ़ाई शुरू नहीं की जायेगी. सभी शिक्षक केवल पिछली कक्षा के विषयों का रिवीजन करायेंगे. नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 एक अप्रैल से शुरू हो गया है. इस सत्र में सभी विद्यालयों में आगामी 15 अप्रैल तक नामांकन अभियान चलाया जाना है. जबकि पूर्व से नामांकित छात्रों को अगली कक्षा में स्वतः प्रोन्नत किया जायेगा. पत्र में हिदायत दिया गया है कि गणित विषय पर विशेष ध्यान दिया जाये ताकि छात्र अगली कक्षा की गणितीय चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें. गणित के बाद विज्ञान और भाषा को भी प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला स्तर पर विद्यालय की मॉनिटरिंग करेंगे और यह सुनिश्चित किया जायेगा कि सभी स्कूलों में पूर्व की कक्षा के पाठ का रिवीजन हो रहा है या नहीं. इसके बाद अप्रैल माह के अंत में छात्रों की परीक्षा ली जाएगी एवं उनकी प्रगति का आकलन किया जायेगा. सभी प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी बच्चों की सीखने की प्रगति का रिकॉर्ड स्कूल स्तर पर संग्रहित हो और यह रिकॉर्ड ई-शिक्षा कोष पर भी अपलोड किया जायेगा. इसमें दर्ज छात्रों की सूची को अगली कक्षा के अनुसार अपडेट किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >