बाल श्रम को रोकने के लिए पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों को बाल श्रम के नियंत्रण करने की शपथ दिलायी गयी

गिद्धौर. पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष्य में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में बाल श्रम के रोकथाम एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के नियंत्रण को ले आम लोगों में जागरूकता फैलाने एवं राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में शपथ दिलायी गयी. इस दौरान थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को शपथ दिलाते हुए कहा कि किसी भी रूप में बाल श्रम का समर्थन न करना है न ही उसे बढ़ावा देना है. इसके अलावा अपने व्यक्तिगत जीवन में भी यह सुनिश्चित करना कि 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के किसी भी बच्चे से श्रम कार्य न कराया जाये, समाज में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैला राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए हम सभी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें. कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के अलावे अवर उमेश कुमार, राजेश्वर साह, राकेश कुमार, सहित कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >