पुलिस ने शराब भट्टी को किया नष्ट, 33 लीटर देसी शराब बरामद

थाना क्षेत्र की गंगरा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले महादलित टोला से गिद्धौर पुलिस ने 33 लीटर देसी शराब को बरामद की है.

गिद्धौर. थाना क्षेत्र की गंगरा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले महादलित टोला से गिद्धौर पुलिस ने 33 लीटर देसी शराब को बरामद की है. वहीं शराब निर्माण में प्रयोग होने वाली भट्टी एवं सामग्री को भी पुलिस ने नष्ट किया है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गंगरा महादलित टोला में पुलिस को देसी शराब निर्माण कर इसके बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी कर गंगरा मुसहरी निवासी बुद्धू मांझी व पंकज मांझी के घर से दो जार में रखे 15 एवं 18 लीटर देसी शराब को बरामद की गयी. शराब बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि वहीं शराब निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले भट्ठी एवं फूला हुआ जावा महुआ को भी नष्ट किया गया. इस मामले में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह द्वारा मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत गिद्धौर थाना कांड संख्या 118/25 एवं 119/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस अभियान में थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के साथ अवर निरीक्षक रितेश कुमार सिपाही धीरज कुमार के अलावे राजीव पासवान, गंगा पासवान, प्रदीप पासवान, जितेंद्र पासवान, उमेश पासवान,गोरेलाल पासवान सहित कई पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >