पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार देर रात्रि को चकाई चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

चकाई. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार देर रात्रि को चकाई चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों दो पहिया एवं चरपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. चरपहिया वाहनों को रोककर वाहन के अंदर एवं डिक्की की जांच की गयी. इसके अलावे बाइक सवारों को भी रोककर बाइक के पेपर आदि की जांच पड़ताल की गयी. साथ ही बिना हैलमेट के बाइक चला रहे बाइक चालकों की बाइक को जब्त कर थाना लाया गया, जहां जुर्माना भरने के बाद बाइक को मुक्त किया जायेगा. थानाध्यक्ष ने बताया कि खास कर झारखंड कि और से आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है. यह जांच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब तस्करी की रोक थाम के लिए नियमित की जा रही है. इसमें सफलता भी मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >