माघी बड़का पर्व का हुआ समापन

चकाई प्रखंड की पेटर पहाड़ी पंचायत के उरवा गांव में चार दिनों तक चलने वाले आस्था और पवित्रता का प्रतीक माघी बड़का पर्व सोमवार को विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया.

चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड की पेटर पहाड़ी पंचायत के उरवा गांव में चार दिनों तक चलने वाले आस्था और पवित्रता का प्रतीक माघी बड़का पर्व सोमवार को विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान पूरा माहौल भक्ति के रंग में रंगा नजर आया. चार दिनों तक चले इस कठिन अनुष्ठान में व्रतियों ने पूर्ण संयम और नियम के साथ पूजा-अर्चना की. पर्व की विधिवत शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाए के साथ हुई थी, जिसमें व्रतियों ने सात्विकता और शुद्धता का संकल्प लिया. शनिवार को संयत की रस्में निभाई गईं. रविवार को पर्व का मुख्य दिन रहा. इस दिन व्रतियों ने उपवास रखकर अपनी अटूट श्रद्धा का परिचय दिया. सोमवार की सुबह हवन-पूजन और पारन के साथ इस महाव्रत का समापन किया गया. संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम आचार्य पंडित रामकृष्ण पांडेय और पंडित दिनेश पांडेय के सानिध्य में संपन्न हुआ. उनके द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से किए गए हवन से वातावरण गुंजायमान हो उठा. आयोजन में राय परिवार ने यजमान के रूप में मुख्य भूमिका निभाई. ग्रामीण सहदेव राय, कामदेव राय, महादेव राय, सत्यनारायण राय, ब्रह्मदेव राय, देवेंद्र राय, सचिता राय, रोहित राय, सुभाष राय, प्रमोद राय आदि ने भक्तिभाव के साथ पूजन कार्य पूर्ण किया. कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >