बहियार स्थित झाड़ी में लगी आग, अफरा-तफरी

प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित बम बगीचा बहियार की झाड़ी में गुरुवार को दोपहर अचानक आग लग जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी.

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र के पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित बम बगीचा बहियार की झाड़ी में गुरुवार को दोपहर अचानक आग लग जाने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. अचानक आग की लपट देख गांव के लोग आनन-फानन में वहां पहुंचे और अपने स्तर से इस पर काबू पाने का प्रयास करने लगे. लेकिन लेकिन पछिया हवा तेज होने के कारण आग काफी तेजी से फैल रहा था. आग के चपेट में आने से कई फलदार व छायादार पेड़ भी झुलस गया. ग्रामीणों को चिंता सता रहा था कि अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता है तो खेत में लगे गेंहू फसल को अपने चपेट में ले लेगा. इसके बाद दो मोटर पंप चलाकर आग पर काबू पाया गया. आग कैसे लगी इसे लेकर कुछ पता नहीं चल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >