उत्पाद पुलिस की कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं ने पड़ोसी को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के अंबा गांव में उत्पाद पुलिस की कार्रवाई से घबराये शराब माफियाओं ने पड़ोसियों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट की

त्पाद पुलिस ने अंबा गांव से 45 लीटर शराब के साथ तीन बाइक को किया था जब्त जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अंबा गांव में उत्पाद पुलिस की कार्रवाई से घबराये शराब माफियाओं ने पड़ोसियों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट की. मामले को लेकर पीड़ित द्वारा सदर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया गया है. उत्पाद पुलिस ने बताया गया कि अंबा गांव से लंबे समय से शराब की तस्करी करने की सूचना मिल रही थी सूचना के मुताबिक उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. गठित टीम में शामिल अवर निरीक्षक मधुसूदन यादव द्वारा चिन्हित ठिकानों की घेरा बंदी की गई, लेकिन शराब तस्कर को भनक लगते ही शराब के साथ बाइक को छोड़कर फरार हो गया. उत्पाद पुलिस द्वारा 45 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन बाइक को जब्त कर लिया गया. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से नाराज शराब कारोबारी धर्मेंद्र कुमार महतो उर्फ गुड्डन और उसके भाई प्रेम कुमार द्वारा अपने पड़ोसी के घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया. इस मारपीट में दो लोग घायल हो गये. अब उत्पाद पुलिस और सदर थाना की पुलिस दोनों आरोपित को ढूंढ रही है. पुलिस भी शराब माफियाओं की हर गतिविधि पर नजर रख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >